फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पेयजल के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। गर्मी की दस्तक से पूर्व ही गांवों में पेयजल की समस्या गहराने लगी है। सदर ब्लॉक के गोरारी गांव के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। सूखे सरकारी हैंडपंप पर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने जलनिगम एवं प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। समस्या को लेकर ज्ञापन दिया गया है, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

पेटराही ग्राम पंचायत के राजस्व गांव गोरारी की करीब एक हजार आबादी है। गांव में फाल्गुन महीने में ही पीने के पानी की समस्या बढ़ गई है। बढौली-कुसाही ग्राम समूह योजना से गांव में पानी की सप्लाई किया जाना है, मगर गांव में नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के मुताबिक पिछले सप्ताह पानी की सप्लाई करने की मांग को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया, लेकिन प्रशासन की तरफ से पानी की सप्लाई नहीं शुरू की गई। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने टैंकर से पानी सप्लाई कराए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से सोमारू, राजकुमार, मोहन, प्रह्लाद, पन्नालाल, नन्दू, विजय, पार्वती, साखे, करिश्मा, बसंती, माधुरी, चंदा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें