कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। ग्राम रोजगार सेवकों ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया।
प्रदर्शन में शामिल विनय कुमार पांडेय का कहना था कि ग्राम रोजगार सेवक अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी से कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभी तक पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया। मिशन अंत्योदय का कार्य कराया गया, जिसका दो बार का पारिश्रमिक बाकी है। बकाया भुगतान के लिए कई बार ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। उन्होंने बकाया भुगतान की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में बाबूलाल यादव, गिरीश चंद्र ,संजय सिंह, त्रिलोकीनाथ, संजय, यमराज, वेद प्रकाश, विजय, बहादुर, प्रशांत सिंह आदि शामिल रहे।