फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुद्धी को जिला बनाने के लिए वकीलों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अधिवक्ताओं ने शनिवार को दुद्धी को अलग जिला बनाने के लिए कचहरी गेट पर दर्शन किया। न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि चुनाव के दौरान दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया गया था। मगर चुनाव के दौरान किया हुआ वायदा आज तक खोखला ही साबित हुआ है। अधिवक्ताओं ने कैमूर पर्वत के दक्षिण भाग को दुद्धी जिला बनाने के लिए मांग की। कहा कि दुद्धी तहसील का आखिरी छोर जिला मुख्यालय से 150 से 200 किलोमीटर दूर है। यहां मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व झारखंड की सीमाएं स्पर्श करती हैं। दुरूह क्षेत्र होने के साथ-साथ यहां प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता है। शासकीय तथा गैर शासकीय राष्ट्रीय स्तर की कई फैक्ट्रियां हैं। देश की विद्युत आवश्यकताओं का 10 प्रतिशत उत्पादन इसी क्षेत्र से होता है। ओबरा को तहसील, कोन को ब्लाक समेत कई नए थाने बनाये जाने के बाद भी दुद्धी को जिला घोषित न कर सरकार वादाखिलाफी कर रही है। कहा कि जब तक दुद्धी को जिला नही बनाया जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर दुद्धी बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी, कुलभूषण पांडेय, प्रभु सिंह कुशवाहा, दिनेश कुमार, रामजी चौबे, छोटेलाल, अभिनाथ व आदर्श आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें