फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बनाने को वकीलों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर शनिवार को सिविल बार संघ और दुद्धी बार संघ के अधिवक्ताओं ने कचहरी गेट के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि ने कहा कि तीन दशक से जिला बनाने की मांग की जा रही है। लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही। संघ के पूर्व अध्यक्ष रामलोचन तिवारी ने कहा कि लंबे समय से की जा रही इस मांग पर सरकार अपना वायदा पूरा नहीं कर रही है। इस दौरान सत्यनारायण यादव, रामपाल जौहरी, रामजी पांडेय, आनंद कुमार, जीवन राम, संतोष कुमार, राकेश मिश्रा, प्रदीप कुमार, जवाहरलाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें