फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेशर्स पार्टी में खूब थिरकीं छात्राएं

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज विध्य कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्राएं।संवाद - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। विंध्य कन्या पीजी कॉलेज में बीएड प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं ने फ्रेशर्स पार्टी में खूब धमाल मचाया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्र्रमों की प्रस्तुति कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कॉलेज में पठन-पाठन से लेकर अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी बटोरी। बीएड तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं की तरफ से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चीफ ट्रस्ट्री डॉ. अजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्रा शैलजा, मनीषा, रेनू, स्वधा, शेफाली, कौशिकी ने अपनी मोहक प्रस्तुतियों से वाहवाही बटोरी। प्राचार्य डॉ. अंजली विक्रम सिंह ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ सफलता के मंत्र दिए, कहा कि खुश रहने, दूसरों की तारीफ करने और अहंकार मुक्त रहने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं हो सकता। बोली फ्रेशर्स पार्टी एक-दूसरे को जानने-समझने का माध्यम है। डॉ. अजय सिंह ने अनुशासन का पाठ पढ़ाया और अनुशासित रहकर सफलता अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. मालती शुक्ला, डॉ. अनुग्रह सिंह, डॉ. कैलाश नाथ, डॉ. अरुणेंद्र संदल, विनीत केशरी, पंकज सिंह, अनीष, रजनीकांत, पिंकी, कीर्ति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें