फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास बनवाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर के मध्य से गुजरे स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का विरोध कर रहे व्यापारियों ने बाईपास निर्माण की मांग को तेज कर कर दिया है। रविवार को व्यापारियों ने एकजुट होकर धर्मशाला चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। नगर में बाईपास की मांग की। पिछले दिनों डिप्टी सीएम ने भी अफसरों को इसका विकल्प ढूंढने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन (भारत ) के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार सोनी ने कहा कि राबर्टसगंज नगर की घनी आबादी वाले मुख्य बाजार धर्मशाला- मेन चौक -रेलवे फाटक रोड को पीडब्लूडी विभाग द्वारा स्टेट हाइवे घोषित करने की अधिसूचना जारी करने से व्यापारियों में नाराजगी है। कहा कि नगर के बाहर से बाईपास बनाने की मांग को लेकर अंतिम दम तक व्यापारी संघर्ष करेंगे। एसोसिएशन के जिला महासचिव शशि सिंगला व नगर प्रभारी सरदार अर्जुन सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर नगर के भीतर स्टेट हाइवे के तहत रोड नहीं बनने दिया जाएगा। व्यापारी बच्चा अग्रहरि व दीपक केशरी ने कहा कि नगर के बाहर से बाईपास बनाई जाए। संजय सोनी, शीतल सोनी, सूरज गुप्ता, अमन सोनी, मोहित केशरी,कृष्णा, बलराम, लालू, अर्जुन, बच्चा केशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें