फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: टॉक्सिलाजिकल लैब निर्माण के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपर। ब्लॉक क्षेत्र के खैराही ग्राम पंचायत के आश्रम मोड़ तिराहे पर मंगलवार को टॉक्सिलाजिकल लैब के निर्माण की मांग को लेकर सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के कार्यकर्ता एवं प्रधानों ने प्रदर्शन किया। सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के संयोजक रामेश्वर प्रसाद और क्षेत्रीय संयोजक दिनेश जायसवाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। मामले में अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कहा कि एनजीटी के आदेश के पांच साल बाद भी लैब का निर्माण नही कराया गया। यह काम जिला प्रशासन तथा प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय को करना है। संयोजक रामेश्वर ने कहा की सिंगरौली परिक्षेत्र में हजारों लोग प्रदूषण जनित गंभीर बीमारियों से पीड़ित है जिनकी जांच नही हो पाती है। लैब के निर्माण और संचालन से प्रदूषण जनित बीमारियों का पता चलता और लोग समय से उसका इलाज करा पाते। पूर्व ग्राम प्रधान रामवृक्ष, ग्राम प्रधान मंजू देवी ने कहा कि जिला प्रशासन तत्काल लैब का निर्माण नहीं कराता है तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कहा कि क्षेत्र के 400 गांवों के लगभग दस हजार लोग फ्लोराइड, मरकरी, सीसा जैसे घातक तत्वों की चपेट में हैं। उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है और दुर्भाग्य यह है कि फ्लोराइड पीड़ित की जांच बीएचयू जैसे संस्थान में भी नहीं है। प्रदर्शन करने वालो में रामचंद्र बेचू राम, मान सिंह, कृष्णा, संगीता, अशोक सिंह, शिव नारायण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें