रेणुसागर। अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की सातवीं ईकाई से सोमवार की रात करीब दस बजे बीटीएल के कारण उत्पादन बंद हो गया। मंगलवार को परियोजना के कर्मचारी ट्यूब मे आई खराबी को ठीक करने मे युद्धस्तर पर लगे रहे। प्रबंधन ने बताया कि जल्द ही इसे दुरूस्त कर उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। अनपरा परियोजना की पहली ईकाई को छोड़ बाकी सभी ईकाईयों से उत्पादन जारी रहा। गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की मांग मे भी बढ़त जारी है। मंगलवार को बिजली की अधिकतम मांग 21324 मेगावाट और न्यूनतम मांग 13237 मेगावाट रहा।