फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मरम्मत कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। महिला थाने के पास सड़क बनाये जाने की मांग को लेकर राबर्ट्सगंज में स्थित पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन कार्यालय पर बृहस्पतिवार को सपाजनों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों के उदासीनता के चलते सड़क नहीं बन पा रही। राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा की नगर में पेयजलापूर्ति के लिए सड़कों की पटरियों को खोदकर पाइप डाल दी गई है, लेकिन दो माह गुजरने के बाद भी अधिकांश सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। महिला थाने से होते हुए कचहरी की ओर जाने वाले सड़क पर बिखरी गिटिटयों पर दो और चार पहिया वाहनों से गिटटी के उछलने से राहगीर घायल हो रहे है। उन्होंने कहा कि कई बार शासन-प्रशासन प्रभारी मंत्री तक को सड़कों की मरम्म्त कराने के लिए ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन जनहित जैसी समस्याओं पर कोई प्रतिनिधि ध्यान नही दे रहा है। रोड पर उड़ रहे धूल से कई लोग बीमारी की चपेट में आ चुके है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा की जन प्रतिनिधियों को समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। कमलेश सिंह. रोहित राज, मुन्ना कुशवाहा, हीरा सोनकर, गोपाल गुप्ता, हीरा सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें