फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त ट्रेड यूनियन का प्रदर्शन : मांगी श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी की गारंटी

Tue, 26 Nov 2024 09:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी की गांरटी को लेकर कलेक्ट्रेट में श्रमिकों का प्रदर्शन देखने को मिला। आल इंडिया ट्रेड यूनियन के बैनर तले खेत किसान मजदूर के आह्वान पर मजदूरों ने नारेबाजी कर अपनी बात रखी।
 
विज्ञापन
श्रमिक संगठन प्रदर्शन करते - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आल इंडिया ट्रेड यूनियन, संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय खेत मजदूर यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में विभिन्न श्रमिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन कलेक्ट्रेट कार्यालय में सौंपा।

विज्ञापन


जिला संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी से हर वर्ग प्रभावित है। किसानों, मजदूरों की स्थिति बदतर होती जा रही है। उनकी स्थिति सुधारने के लिए सभी फसलों के लिए कानूनी रूप से गारंटीकृत खरीद के साथ एमएसपी को लागू करना जरूरी है।

ओबरा, अनपरा तापीय परियोजनाओं में काम करने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी का समय से भुगतान करने, चुर्क, चुनार व डाला सीमेंट फैक्ट्री के छंटनीशुदा कर्मचारियों को कोर्ट के आदेशानुसार भुगतान समायोजन करने, ओबरा-सी में हो रहे प्रदूषण को राेकने के लिए पानी का नियमित छिड़काव कराने, सोनभद्र के कारखानों में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग रखी।
विज्ञापन


विज्ञापन


प्रदर्शन में इंटक के जिलाध्यक्ष हरदेव नारयण तिवारी, अजय कुमार सिंह, सीटू के एसके चौबे, आदिवासी विकास मंच के सह संयोजक शमीक अख्तर खान, जिला संविदा श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल, खेत मजदूर यूनियन के जिला महामंत्री आरके शर्मा, किसान सभा के जिला संयोजक रामरक्षा, देव कुमार विश्वकर्मा, अमरनाथ सूर्य आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें