फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का एलान

Sun, 27 Sep 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को राबर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब मैदान में हुई। इसमें पांच अक्तूबर को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर एनसीटीई के द्वेषपूर्ण रवैये के खिलाफ आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। मांग की गई कि शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर हर हाल में समायोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के जिला संयोजक विमलेश कुमार सिंह ने कहा कि अब शिक्षामित्रों के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। संघर्षों के बल पर अब तक हमने कामयाबी हासिल की है।

इसलिए हम सभी शिक्षामित्र पांच अकथ्टूबर को भारी संख्या में दिल्ली पहुंचें और एनसीटीई के द्वारा किये जा रहे सौतेले व्यवहार में परिवर्तन लाया जा सके। वकील अहमद खां ने कहा कि लड़ाई अंतिम दौर में है।
विज्ञापन


 रविंद्र चौधरी ने कहा कि शिक्षामित्रों ने ललकारा है, हमको दिल्ली चलना है। बैठक को शशिभूषण त्रिपाठी, विनोद कुमार मौर्य, विजय कुमार चौबे, सुरेंद्र नारायण, अजीत सिंह, प्रेम बहादुर यादव,

 अरूण केशरी, नागेंद्र पाठक, विवेकानंद मिश्र, यशवंत सिंह, सुरेंद्र त्रिपाठी, अरविंद पाठक, रेनू, महिला ने संबोधित किया। इस मौके पर बीना मिश्रा, किरन, ममता, रीता, तेजबली  आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें