फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 01 Aug 2015 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर ब्लाक के सुकृत ग्राम पंचायत में ग्राम समाज की जमीन पट्टा करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। शनिवार को पसमांदा मुस्लिम समाज के कार्यकर्ताओं ने फर्जी तरीके से भू-माफियाओं को जमीन पट्टा करने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने चकबंदी लेखपाल की भूमिका की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। यहां लोगों ने चकबंदी विभाग के लेखपाल और भू-माफियाओं के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में शमीम सलमानी, सुखधाम सिंह यादव, हीरा तिवारी, जसवंत यादव, सीताराम भारती, बाबूलाल भारती, चंद्रभान यादव, राही आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें