कपड़ों, होजरी, ईंट, फुटवियर (जूते, चप्पल आदि) पर जीएसटी स्लैब बढ़ाने के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा के कार्यकर्ताओं ने घोरावल तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने के बाद वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी को सौंपा गया।
ज्ञापन देकर बताया गया कि जीएसटी काउंसिल द्वारा आम आदमी की रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं कपड़ा, होजरी और फुटवियर पर 5% के स्लैब से बढ़ाकर 12% के स्लैब में करने का निर्णय लिया गया है, जो गलत है। इससे संबंधित लोगो की क्रय शक्ति भी कमजोर होगी। जनहित में इन वस्तुओं पर जीएसटी की दर 5% ही रखा जाए। राष्ट्रहित में व छोटे व्यापारियों के हित में कपड़े, ईट व फुटवियर पर टैक्स बढ़ोतरी के निर्णय को वापस लेकर जीएसटी सरलीकरण पर ध्यान दिया जाए। इस मौके पर व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रहरि, जय प्रकाश चौबे, मनीष अग्रहरि, कृष्णा शर्मा, अखिलेश वर्मा, मो.अरसद, श्यामलाल यादव, राहुल उमर, राजेश व संतोष आदि उपस्थित रहे।