फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ कटने पर रेंजर समेत तीन वनकर्मियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज वन प्रभाग के रामगढ़ रेंज में हरे पेड़ कटने की शिकायत की जांच में मामला सही मिलने पर प्रभागीय वनाधिकारी की तरफ से रेंजर सहित तीन वनकर्मियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब कर लिया गया है। नोटिस का जवाब संतोषजनक न होने पर संबंधित वनकर्मियों से हरे पेड़ कटने से हुई क्षति की भरपाई के लिए रिकवरी की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन

गुप्त काशी संस्था के अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे की तरफ से राबर्ट्सगंज वन प्रभाग के रामगढ़ वन रेंज के सिलहट जंगल में काफी संख्या में हरे पेड़ काटे जाने की शिकायत की गई थी। वनाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दो अन्य रेजरों के नेतृत्व में चार-चार सदस्यीय अलग-अलग टीमों का गठन कर जांच करने के निर्देश दिया। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि दोनों टीमों को 600 हेक्टेअर से अधिक क्षेत्र में फैले जंगल में हरे पेड़ों की कटाई की जांच कराई गई। दोनों टीमों ने जांच रिपोर्ट सौंप दी है। जिसमें सिलहट जंगल में 14 हरे पेड़ अनधिकृत रूप से कट जाने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि 14 हरे पेड़ कट जाने से विभाग को 26 हजार रुपये से अधिक राजस्व की क्षति होने की आंकलन किया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि इस मामले में रामगढ़ के रेंजर के अलावा संबंधित क्षेत्र के फारेस्टर व फारेस्ट गार्ड को हरे पेड़ कट जाने के मामले में जिम्मेदार ठहरातेे हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें