फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डीजल-पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तांगा पर मोटरसाइकिल लादकर आरटीएस क्लब से बढ़ौली चौराहा तक जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। उधर आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट समेत विभिन्न संगठनों ने इसको लेकर प्रदर्शन किया और बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ौली चौराहा पर प्रदर्शन के दौरान प्रमोद ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। मंगलवार को 17वां दिन है जो पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। किसानों के सिंचाई के समय भी डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। किसान, नौजवान, व्यापारी परेशान हैं। भाजपा सरकार ने वादा किया था कि महंगाई घटाई जाएगी, लेकिन अपने वादों को भूलकर लगातार महंगाई बढ़ाया जा रहा है। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से जबरिया टैक्स लगाकर पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ाकर पैसा वसूलना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें