फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। चोपन ब्लॉक के कोटा ग्राम पंचायत में उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन और अखिल भारतीय नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने तीनों कृषि कानूनों को वापस करने की मांग की। यहां वक्ताओं ने आरोप लगाया कि गांव में राशन कार्ड, मनरेगा कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय आदि जनकल्याणकारी योजनाओं में ब्लाक से लेकर जिला मुख्यालय तक लूट खसोट किया जा रहा है।
विज्ञापन

माकपा के जिला सचिव आरके शर्मा ने कहा वर्तमान दौर में देश का किसान, नौजवान, मजदूर के साथ हर तबका परेशान है। बढ़ती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी ने सबकी परेशानी बढ़ा दी है। किसान भी अपने कृषि उत्पादन को लेकर परेशान है, जिसका जीता जागता उदाहरण दिल्ली में चल रहा किसान आंदोलन है। आने वाले दिनों में कृषि कानूनों को सरकार वापस करने के लिए आंदोलन के जरिये मजबूर कर दिया जायेगा। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, कन्हैया लाल, प्रेमचंद गुप्ता, सुनील पांडेय, रामधनी अगरिया, लल्लू चेरो, मोहम्मद हनीफ, नसीम खां, मानमती, हिरावती, अतवरिया देवी, मानकुंवर, प्रमीला देवी, सुरसती, कमला प्रसाद, दिनेश्वर वर्मा मौजूद रहे। अध्यक्षता विशेश्वर अगरिया ने की। संचालन मजदूर नेता अमरनाथ सूर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें