फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि पर बने छह मकान ढहाए

विज्ञापन
घोरावल तहसील के पेढ़ ग्राम पंचायत में अतिक्रमण हटाती जेसीबी - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
घोरावल तहसील क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत में ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण कर बने घरों को प्रशासन ने हटवा दिया। रविवार को कई महीनों से चल रहे प्रकरण को तहसील प्रशासन ने छह कच्चे घरों को जेसीबी से गिरवाकर समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

इन घरों में रहने वाले लोगों को अन्यत्र वैध कागजात दिलाकर पट्टा देकर कृषि भूमि भी उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रधानमंत्री सड़क योजना द्वारा प्रस्तावित मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण में प्रभावित वन भूमि उपलब्ध कराने को लेकर कार्रवाई की गई है। इसमें जिले के बसुहारी मार्ग 61.500 किमी, चरगड़ा मार्ग 22 किमी व रामपुर बरकोनिया मार्ग 20.200 किमी की तुलना में वन विभाग को पेढ़ गांव में 33.265 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई गई है। संबंधित भूमि में बने घरों की वजह से वन विभाग खाली करवाने के बाद ही हैंडओवर लेने को तैयार हो रहा था। इसके लिए करीब एक वर्ष से अतिक्रमण को खाली कराए जाने को लेकर बातचीत चल रही थी।
वन क्षेत्रधिकारी सुरजू प्रसाद का कहना है कि वन भूमि पर सड़क बनाने के कार्य प्रस्तावित हैं जिसके क्रम में वन विभाग निर्विवादित जमीन को ही स्वीकार कर सकता है। इसके लिए जमीन मिलने के बाद धारा चार व आगे धारा 20 के लिए कार्यवाही अमल में लायी जाती है। रविवार को की गई कार्यवाही के दौरान मौके पर एसडीएम जैनेंद्र सिंह क्षेत्रीय लेखपाल समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें