फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पेंशन वैधता अधिनियम वापस लेने की मांग की

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक ​शिक्षक कल्याण परिषद के पदा​धि
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट में बुधवार को उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौपा। पेंशन वैधता अधिनियम वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

परिषद के अध्यक्ष बैजनाथ देव और संघर्ष समिति अध्यक्ष रविंद्र नाथ द्विवेदी के नेतृत्व में पेंशनरों ने आरोप लगाया कि यह अधिनियम पेंशनर्स के बीच भेदभाव पैदा करता है। नए नियमों के तहत सेवानिवृत्ति की तिथि को आधार बनाकर पेंशन तय की जाएगी, जिससे पुराने पेंशनरों को वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ नहीं मिल पाएगा।
पेंशनरों का कहना है कि इससे हजारों बुजुर्गों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा और उनकी सामाजिक सुरक्षा पर असर पड़ेगा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि यह कानून सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले डीएस नाकरा बनाम भारत संघ (1983) की भावना के विपरीत है, जिसमें पेंशन को सामाजिक सुरक्षा का अहम अधिकार बताया गया था। परिषद ने बताया कि ऑल इंडिया स्टेट पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर विरोध दिवस मनाया गया। इस मौके पर दीप नारायण, जंग बहादुर सिंह, कृष्ण सेवक शुक्ला, शिव कुमार, रामचरन देव पांडेय, शिव कुमारी, जगदंबा, देवी सहित कई सेवानिवृत्त शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें