फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय का भुगतान किए जाने की मांग

Sat, 16 Jan 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में शनिवार को उत्तर प्रदेश दुरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों की बैठक हुई। इसमें दस दिनों के भीतर बकाया मानदेय का भुगतान किए जाने की मांग की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से मुरारे सिंह कुशवाहा को जिलाध्यक्ष व महिला संगठन का नीतू सिंह को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन


 
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिकांत द्विवेदी ने कहा कि सपा सरकार शिक्षामित्रों के साथ है, जल्द ही असमायोजित शिक्षामित्रों का समायोजन होगा। कहा कि संगठन शिक्षामित्रों के हक के लिए सदैव आवाज उठाता रहा है और आगे भी उठाता रहेगा। 


उन्होंने अपरेश चंद्र पांडेय को उपाध्यक्ष, अनुज सिंह को महामंत्री व मीडिया प्रभारी, सुशील कुमार को कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र त्रिपाठी को संगठन मंत्री, पवन कुमार बिंद को सचिव बनाए जाने की घोषणा की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा मित्रों  के बकाये मानदेय का भुगतान किए जाने के संबंध में जल्द ही बीएसए से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें