फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भुसावल-कटनी पैसेंजर को चोपन तक चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भुसावल जंक्शन से कटनी के बीच संचालित पैसेंजर ट्रेन संख्या 51187 का रूट विस्तार चोपन तक करने की मांग उठी है। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को इस संबंध में ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि भुसावल से कटनी तक चलने वाली यह ट्रेन कटनी पहुंचने के बाद 16 घंटे तक वहीं खड़ी रहती है। इतने समय में ट्रेन कटनी-चोपन-कटनी का फेरा पूरा कर सकती है। इसलिए ट्रेन को अब उसी रैक से भुसावल से चोपन तक सीधे एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाना रेल यात्रियों के हित में होगा।
ट्रेन का रूट विस्तार होने से आदिवासी बहुल आबादी के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। बताया कि जबलपुर से सुबह के समय सिंगरौली एवं चोपन जाने और वापसी में चोपन एवं सिंगरौली से शाम को जबलपुर के लिए सीधी ट्रेन नहीं है। इस ट्रेन के संचालन से तीन राज्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश आपस में जुड़ जाएंगे। इस ट्रेन से यात्री सामान्य किराए पर भी यात्रा कर सकेंगे।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें