फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनहर विस्थापितों को पैकेज दिलाने की उठी मांग

विज्ञापन
लखनऊ में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते दुद्धी विधायक हरिराम चेरो - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
दुद्धी। विधायक हरिराम चेरो ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। एनसीएल में काम कर रही आउटसोर्सिंग कंपनियां व गैर सरकारी संस्थानों में विस्थापितों व मूल निवासियों को रोजगार दिलाये जाने की मांग की। साथ ही कनहर विस्थापितों को जल्द से पैकेज दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विधायक ने सीएम को बताया कि दुद्धी तहसील क्षेत्र में एनसीएल खड़िया, कृष्णशिला, बीना, दुद्धीचुआ परियोजनाओं में ओबी सिल्ट हटाने का कार्य कर रही आउटसोर्सिंग कंपनियां विस्थापित और स्थानीय बेरोजगार लोगों को काम न देकर बाहरी लोगों को काम दे रही हैं। जबकि 70 प्रतिशत स्थानीय मजदूरों को रखा जाना चाहिए। कनहर विस्थापितों में तीसरे पीढ़ी में वंचित पात्र लोगों का नाम सर्वे कराकर जोड़ा जाए। विस्थापितों को पुनर्वास कालोनी में प्रधानमंत्री आवास बनवाकर दिए जाने की मांग की। सुंदरी, कोरची, भीसुर के ऐसे टोले जो बांध निर्माण के बाद चारों तरफ जल क्षेत्र से घिर जाएंगे, उन्हें भी डूब क्षेत्र घोषित कर वहां के ग्रामीणों का सर्वे कराकर उन्हें भी विस्थापन पैकेज दिया जाए। क्षेत्रीय विधायक के साथ डॉ. विनय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें