फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा आठ तक सत्र शून्य कराये जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कक्षा आठ तक सत्र शून्य करने तथा जबरन वसूले गए शुल्क अभिभावकों को वापस कराने की मांग कर रहे अभिभावक मंच की बैठक रविवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथि रहे सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र पांडेय ने सरकार से अभिभावकों को न्याय दिलाने की अपील की। कहा कि जनपद के सभी अधिवक्ता स्वयं भी अभिभावक हैं और फीस वसूली से परेशान भी हैं।
विज्ञापन

वहीं अन्य अभिभावकों ने कहा एलकेजी से लेकर कक्षा आठ के छात्रों का ऑनलाइन पढ़ाई करना तथा करा पाना भी बहुत मुश्किल है। बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ तो है ही उनके भविष्य के साथ भी खिलवाड़ होगा। बच्चें जब वर्तमान कक्षा की पढ़ाई ढंग से नही कर पायेंगे और आगे कक्षोन्नति करने से उनका आधार कमजोर होगा। अभिभावकों ने कक्षा नौ से इंटरमीडिएट कक्षा तक की पढ़ाई शुरू कराने के पीछे भी कारण धन वसूली करना ही बताया। अभिभावकों ने कहा सरकार में बैठे जिम्मेदार लोग भी सिर्फ धन वसूली के लिए बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके खिलाफ अभिभावक एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे। अभिभावकों ने सरकार से जिले के अभिभावकों से अब तक जमा करा लिए गए शुल्क को वापस कराने अथवा होल्ड कराने की मांग के साथ-साथ फीस वसूली के लिए किसी भी तरह का दबाव बनाने पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की। यदि दबाव बनाया गया तो अभिभावक एकजुट होकर संबंधित विद्यालय तथा अधिकारियों का घेराव करेंगे और कार्यालयों में तालाबंदी भी की जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन तथा सरकार की होगी। बैठक में कौशल शर्मा, कन्हैया कुमार, सत्यम, धीरज पांडेय, शैलेश, आनंद शुक्ला, धीरज कुमार, मनमोहन कृष्ण श्रीवास्तव, जीतेन्द्र देव, राजीव पांडेय, गिरीश पांडेय, ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अभिभावक सुशील पाठक व संचालन बबलू चौबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें