फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुद्धी को जिला, अनपरा-पिपरी को तहसील बनाने की मांग की

विज्ञापन
दुद्धी क़ो जिला बनाने की मांग क़ो लेकर ज्ञापन सौंपते पारसनाथ गुप्ता।
विज्ञापन
रेणुकूट। दुद्धी को जिला और अनपरा व पिपरी को तहसील का दर्जा देने की मांग ने शुक्रवार को जोर पकड़ लिया। मोर्चा के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता पारसनाथ गुप्त के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम निखिल यादव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग 1999 से लगातार उठाई जा रही है। 1989 में सोनभद्र के जिला गठन के बाद से ही दक्षिणांचल में अलग जिला मुख्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हो सकी है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि क्षेत्र आदिवासी बहुल है, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। दूरस्थ गांवों के लोगों को छोटे कार्यों के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दुद्धी सभी मानकों पर जिला बनने योग्य है। वहीं, अनपरा व पिपरी को तहसील का दर्जा मिलने से राजस्व व प्रशासनिक कार्यों का स्थानीय स्तर पर निस्तारण आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें