फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अपराध पर रोक लगाने के लिए राज्यपाल को भेजा मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर रोक लगाने समेत अन्य मांगों से संबंधित मांगपत्र अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) ने बृहस्पतिवार को डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा है। पदाधिकारियों ने पत्र भेजकर अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन काल में नाबालिग मासूम बच्चियों व महिलाओं के साथ हिंसा, बलात्कार, हत्या और आत्महत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं। उन्नाव, हाथरस, बदायूं, आगरा, प्रयागराज, लखीमपुखीरी, बहराइच और हमीरपुर की नृशंस घटनाओं से यह पता चलता है कि उत्तर प्रदेश में न महिलाएं सुरक्षित हैं और ना ही बच्चियां। महिलाओं का कानून पर से विश्वास उठ गया है। ऐसे मुख्यमंत्री को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। मांगपत्र भेजने में एपवा नेता लालती कनौजिया, शेख जुबेदा खातून, सरोज बंसल, शेख अमीना खातून उर्फ चारु, कविता कनौजिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें