अनपरा। सोनाचंल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर एनसीएल की खदानों में कार्य कर रही कंपनियों के हजारों श्रमिकों के सत्यापन न कराए जाने पर चिंता जाहिर की है।
जिलाधिकारी को लिखे पत्र में सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल ने कहा कि बड़े पैमाने पर कंपनियों में कार्यरत संविदा मजदूर जो देश के कोने कोने से काम कर रहे हैं, उनके बिना चरित्र सत्यापन के उनसे खदान में कार्य कराया जा रहा है। इससे जहां खदान व क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था खतरे में है, वहीं मजदूर के वेष में अपराधी भी छुपे हो सकते हैं। मांग की कि एनसीएल बीना, खड़िया, कृष्णशिला, ककरी, जयंत, निगाही आदि खदानों में कार्य करा रही कंपनियों के मजदूरों का उनके गृह जनपद से सत्यापन कराया जाए।