फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: यूजीसी आरक्षण सुधार और सवर्ण आयोग के गठन की मांग

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपते सवर्ण आर्मी भारत के पदाधिकारी ।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को सवर्ण आर्मी भारत के तत्वावधान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूजीसी के आरक्षण व्यवस्था में सुधार करने, सवर्ण आयोग का गठन करने समेत कई मुद्दों पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। सवर्ण आर्मी भारत के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार शुक्ला ने कहा कि संगठन लंबे समय से सवर्ण समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाता रहा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में सुधार किया जाना आवश्यक है, ताकि सभी वर्गों को समान अवसर मिल सके। संगठन की ओर से यूजीसी आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा और सुधार के साथ ही सवर्ण आयोग के गठन की मांग प्रमुखता से रखी गई। संतोष सिंह चंदेल ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए नीतियों में आवश्यक बदलाव किए जाने चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित प्रावधानों में आवश्यक संशोधन किया जाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे भी लगाए। ज्ञापन सौंपने वालों में संतोष कुमार पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें