फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति स्थानांतरित करने की मांग, कलेक्ट्रेट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में मारकुंडी साधन सहकारी समिति ग्राम पंचायत में संचालन की मांग को लेकर प्रदर्शन करते - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत मारकुंडी के ग्रामीणों ने साधन सहकारी समिति को पुन: ग्राम पंचायत मारकुंडी में संचालित किए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत मारकुंडी में साधन सहकारी समिति संचालित हो रही थी, इस समिति की खुद का अपना सरकारी भवन भी है। करीब 50 वर्ष पहले ही यहां पर यह समिति चल रही थी, लेकिन इस साधन सहकारी समिति को मारकुंडी ग्राम पंचायत से हटाकर करीब आठ किलोमीटर दूर महुआव खुर्द गांव में कर दिया गया है। करीब 30 वर्ष से इस समिति को यहां से अन्य जगह पर चले जाने के बाद से ग्राम पंचायत मारकुंडी के ग्रामीण के साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र बेलछ, रुदौली, मकरीबारी, चेरुई, मारकुंडी के साथ ही अन्य गांव के ग्रामीणों को खाद उठान में काफी दिक्कत हो रही है। सभी ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत मारकुंडी समिति को पुन: ग्राम पंचायत मारकुंडी में स्थापित कर संचालित करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अजय कुमार, दिनेश, करीमन, स्नेहलता, शंभूनाथ, प्रेमप्रकाश, शमीर मेहता, आशा देवी, शिवपूजन, कन्हैयालाल, मशालू गिरी, रोशन यादव, रामविलास, कमलेश, डंगर यादव, रामजीत, मुलायम सिंह यादव, उधम सिंह यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें