फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बनाने के समर्थन में निकाला जुलूस

Sat, 16 Jul 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में पूर्व की भांति शनिवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। बार सभागार में आम सभा की और फिर जुलूस निकालकर नारेबाजी की। इसमें अधिवक्ताओं के साथ नगरवासी, जनप्रतिनिधि, धार्मिक संगठन, व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल रहे।

सभा में पुरजोर ढंग से दुद्धी को जिला बनाने के समर्थन में मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने के लिए लंबे समय से आंदोलन हो रहा है। उसी तरह जब तक जिला बनाने की घोषणा नहीं कर दी जाती है तब तक यह आंदोलन होता रहेगा। सभा को संबोधित करते हुए राजेंद्र श्रीवास्तव, राम अजोर भारती, रामपाल जोहरी, जितेंद्र श्रीवास्तव, कुलभूषण पांडेय, दिनेश अग्रहरि, नंदलाल अग्रहरि, प्रभु सिंह ने कहा कि सरकार दुद्धी को जिला बनाओ के मुद्दे पर गंभीर नहीं है, जिसके कारण अभी तक दुद्धी को जिला के लिए घोषणा नहीं की गई। 
विज्ञापन

सरकार के ढुलमुल रवैया को देखते हुए इस क्षेत्र की जनता आहत है।

सरकार से इस क्षेत्र          को विकास के मुख्य धारा से  जोड़ने के लिए जिला बनाने की मांग की जा रही है। सभा में कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। प्रवक्ता दिनेश अग्रहरि ने बताया कि अगले सप्ताह संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के लिए रवाना होगा। वहां जाकर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मुलाकात करके यहां की स्थिति के बारे में अवगत कराएगा। सभा समाप्त होने के बाद न्यायालय परिसर से जन जागरण के लिए जुलूस निकाला। 
विज्ञापन



जुलूस नगर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। इसमें जिला बनाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर छोटेलाल अग्रहरि, आशीष गुप्ता, सुरेंद्र अग्रहरि, हरनाम सिंह, दिनेश कुमार, रामसागर, आशीष तिवारी, राहुल अग्रहरि, राम जी पांडेय, सरवर हुसैन, सत्यनारायण यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें