फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: होली पर रेडिमेड कपड़ों की मांग, खूब बिक रहे कुर्ता-पायजामा

विज्ञापन
विज्ञापन
होली को लेकर बाजार सज चुका है। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ भी लग रही है। बाजारों में कपड़ा, जूता-चप्पल, श्रृंगार, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर ही सबसे ज्यादा भीड़ लग रही है। बच्चों के लिए टी-शर्ट, जिंस, युवाओं के लिए कुर्ता-पायजामा तो महिलाएं साड़ी, सूट और क्रॉप टॉप पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

समय कम होने के कारण ग्राहक रेडिमेड कपड़ों की खरीदारी को वरीयता दे रहे हैं। पहले लोग पुराने कपड़ों पर रंगों की होली खेलते थे, लेकिन अब बदले ट्रेंड के साथ बाजार में इसके लिए भी नए कपड़े मौजूद हैं।
दुकानदार संदीप जैन का कहना है कि होली पर सबसे अधिक बिक्री कुर्ता- पायजामा की होती है। महिलाओं की रुचि साड़ी, कुर्ती और सूट की ओर होता है। दुकानों में कुर्ता-पजामा 300 से 1500 सौ, सिक्वेंस कुर्ता 700 से 1500 रुपये, जिंस पैंट 1000 से 2000, इंडो वेस्टर्न 300 से 2000तक बिक रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए फ्राक सूट 600 से 1500 सौ तक, हीरामणि, प्लाजो, पैंट कुर्ती, क्रॉप टाॅप, जिंस टाॅप समेत फैंसी आइटम उपलब्ध हैं।


चिप्स पॉपड़, पिचकारी की जमकर हुई खरीदारी

होली काे लेकर बुधवार को बाजार में रंग, पिचकारी व चिप्स पापड़ की दुकानें सजी हैं। पिचकारियों में सबसे ज्यादा बच्चे हथौड़ा पिचकारी खरीद रहे हैं। जिसमें रंग भरकर रंगने के साथ-साथ लोगों को हथौड़ा छाप पिचकारी डराने के काम में भी आ रहा है। दुकानदार चंदन केशरी ने बताया कि अब चाइना पिचकारी की जगह स्वदेशी पिचकारीयां खूब आ रही। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है। चिप्स, पापड़ बेच रहे संजय केशरी ने बताया कि पॉपड़,चिप्स जलेबी, गोल, तिकोनिया, लंबा आदि तरह-तरह के चिप्स और पापड़ दुकान पर है। जिसे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार खरीद रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें