डाला क्षेत्र के बाड़ी में प्रदर्शन करते अपना दल एस युवा मंच के पदाधिकारी।
- फोटो : SONBHADRA
डाला। अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु एवं डाला नगर पंचायत विकास मोर्चा के अध्यक्ष अंजनी पटेल के नेतृत्व में बाड़ी में प्रदर्शन हुआ। मांग किया किया मनरेगा की मजदूरी समय से सबको मिले। राजस्व देने वाले गांव में सभी पात्र व्यक्तियों को आवास शौचालय आदि मुहैया कराया जाए। आनंद पटेल दयालु ने कहा कि सरकार की छवि खराब नहीं होने देंगे। मनरेगा मजदूरी हर हाल में समय से मिलनी चाहिए जिसके लिए हम सभी कटिबद्ध हैं। इस दौरान अपना दल एस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव महताब आलम, वीरेंद्र यादव, नूर उल्लाह, रामनरेश भारती समेत ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।