अनपरा। एनसीएल व उत्पादन निगम में विभिन्न पदों के लिए निकाली गई भर्तियों को लेकर शुक्रवार को एनएसयुआई जिला महासचिव अंकुश दूबे ने प्रमुख सचिव ऊर्जां व एनसीएल के सीएमडी को पत्र लिखकर विस्थापितों के लिए 50 प्रतिशत सीट आरक्षण की मांग उठाई है।
अंकुश दूबे ने पत्र में बताया है कि उत्पादन निगम व एनसीएल में विभिन्न भर्ती को लेकर अधिसूचना जारी की गयी है। इसमें लिखित परीक्षा के माध्यम से प्रतिभागियों का चयन होना है। इसमें विस्थापित परिवार के सदस्यों को आरक्षण दिया जाए। एनसीएल सीएमडी व प्रमुख सचिव उर्जा उत्तर प्रदेश शासन को पृथक-पृथक पत्र भेजकर बताया गया है कि एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं सहित अनपरा तापीय परियोजना से बड़ी संख्या मे दलित आदिवासी किसानों के भूमियों व भवनों का अधिग्रहण किया गया है। इससे प्रभावित हजारों परिवारों को स्थायी सेवायोजन नहीं दिया गया। अंकुश दुबे ने चेतावनी दी है कि यदि प्रबंधन इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाता है तो विस्थापित न्यायालय के शरण में जाने के लिए बाध्य होंगे।