फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बी सीरीज के नोट मांग उड़ाए 28 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। यूनियन बैंक आफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र से बृहस्पतिवार को बी सीरीज के नोट लेने के बहाने उचक्कों ने 28 हजार रुपये गायब कर दिया। शाम को कैश मिलान के दौरान घटना की जानकारी हुई तो खलबली मच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायिक बाजार खड़िया में मुख्य मार्ग के किनारे मौजूद है। सेवा केंद्र में लेन देन करने वाली युवती राधिका के मुताबिक शाम तीन बजे के करीब दो युवक केंद्र में आए। नोट के बदले उन्होंने बी सीरीज के नोट की मांग की। पीड़ित ने उन्हें एक नोट दे दिया। वह लोग बाहर गए और फिर लौट आए और बोले कि और भी नोट हो तो दे दीजिए। बातों में युवती को उलझा कर खुद नोटों में बी सीरीज की नोट तलाशने के लिए रुपये अपने हाथ में ले लिया और झांसा देकर जालसाज रुपये गायब कर निकल गए। उनके जाने के बाद युवती ने मौजूद रकम का मिलान किया तो उसके होश उड़ गए। कैश से 28 हजार गायब थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज से जरूरी चीजें अपने कब्जे में ले लिया। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है।जल्द घटना का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें