विण्ढमगंज। दुद्धी विकास खंड के ग्राम पंचायत हरनाकछार के कई किसानों ने एक बीज विक्रेता पर नकली धान को बीज देने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसानों ने अपनी समस्या ओर डीएम ध्यान आकृष्ट कराते हुए नकली बीज बेचने वाले कंपनी पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार हरनाकछार गांव निवासी किसान ईश्वर यादव, नरेश विश्वकर्मा का कहना है कि उन लोगों के अलावा कई किसानों ने एक प्राइवेट बीज की दुकान से धान का बीज क्रय कर नर्सरी डाला था। इस नाते पैदावार काफी कम हुआ है।ं किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे है। अशोक यादव, वालकेश्वर यादव ,गोकुल यादव, अशोक यादव, मंगला प्रसाद, बालेश्वर यादव, गोकुल यादव, रामचंद्र पनिका, तालकेश्वर पानीका, श्रवण यादव, मदन कुमार, अख्तर हुसैन ने डीएम से नकली बीज बेचने वाली कंपनी के मालिक समेत अन्य संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही किसानों को मुआवजा देने की भी मांग उठाई।