फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: साइबर सुरक्षा, स्मार्ट हेल्थकेयर व वेहिकुलर नेटवर्क्स पर मंथन

विज्ञापन
चुर्क राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में तकनीकी कार्यक्रम में शामिल विशेषज्ञ। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
चुर्क। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र में आयोजित पांच दिवसीय तकनीकी कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को साइबर सुरक्षा के आधुनिक आयामों पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। इन सत्रों में डेटा सुरक्षा, गोपनीयता और नेटवर्क की मजबूती से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने इन चुनौतियों के व्यावहारिक समाधान भी प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता डॉ. मैनेजर यादव ने मल्टीमीडिया कंटेंट सिक्योरिटी पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि डिजिटल संचार में बड़ी मात्रा में डेटा का आदान-प्रदान होता है, जिसे विजुअल क्रिप्टोग्राफिक एल्गोरिदम से सुरक्षित बनाया जा सकता है। इससे संवेदनशील सूचनाओं की गोपनीयता और डेटा की अखंडता सुनिश्चित होती है। इसके बाद डॉ. अजय प्रताप ने स्मार्ट हेल्थकेयर में गोपनीयता संरक्षण पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा प्रणालियों में मरीजों के व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड की सुरक्षा महत्वपूर्ण है, जिसे मशीन लर्निंग तकनीकों से गोपनीय रखा जा सकता है। इन तकनीकों से स्वास्थ्य संबंधी डेटा की नैदानिक उपयोगिता भी बढ़ती है। अपराह्न सत्र में डॉ. अजय प्रताप ने वेहिकुलर नेटवर्क्स सिक्योरिटी पर व्याख्यान दिया। उन्होंने वेहिकुलर एड-हॉक नेटवर्क्स में होने वाले सिबिल अटैक और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। डॉ. प्रताप ने कनेक्टेड वाहन प्रणालियों में पहचान सत्यापन, सुरक्षित संचार और नेटवर्क की विश्वसनीयता मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। तकनीकी सत्रों में डेटा सुरक्षा, गोपनीयता और नेटवर्क की मजबूती पर गहन चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने इन क्षेत्रों में आने वाली चुनौतियों को रेखांकित किया और उनके व्यावहारिक समाधानों पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न सवालों के जवाब पाए। इससे उन्हें अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें