फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वन विभाग की आपत्ति से रुका सड़क निर्माण, ग्रामीणों ने जताया विरोध

विज्ञापन
दुद्धी तहसील के धनौरा गांव में सड़क निर्माण रोके जाने का विरोध करते ग्रामीण। -संवाद
विज्ञापन
दुद्धी। तहसील मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत धनौरा के वार्ड संख्या-10 में करीब 50 वर्ष पुरानी कच्ची सड़क के नवनिर्माण का कार्य वन विभाग की आपत्ति के चलते अधर में लटक गया है। सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत होने के बावजूद कार्य बंद होने से स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है। वहीं, सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान (प्रशासक) सुभाष कुमार ने इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी, रेणुकूट को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने और सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या-10 में महेंद्र यादव के घर से अलियार यादव के घर तक लगभग 50 वर्षों से कच्ची सड़क मौजूद है। इसी मार्ग से वार्ड के ग्रामीण लंबे समय से आवागमन करते आ रहे हैं। बताया कि यह कोई नया मार्ग नहीं है, बल्कि पहले से मौजूद जर्जर कच्ची सड़क का ही नवनिर्माण प्रस्तावित है। सड़क की खराब हालत को देखते हुए निर्माण कार्य का प्रस्ताव तैयार कर धनराशि भी स्वीकृत कराई गई थी, लेकिन वन विभाग की ओर से आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद निर्माण कार्य बाधित हो गया है। इससे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने प्रभागीय वनाधिकारी से मामले की स्थलीय जांच कराने और सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर नागेंद्र, रविंद्र कुमार, संतोष, सुरेंद्र कुमार, जयप्रकाश, रिंकू, लालता सहित दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें