फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं के रखरखाव में मिली खामी, दो विक्रेताओं को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। हिदायतों के बाद भी दवा की दुकानों पर नियमों का पालन नहीं हो रहा। दवाओं के रख-रखाव में लापरवाही बरती जा रही है। औषधि निरीक्षक के निरीक्षण में खामियों की पोल खुली है। दो दुकानों को नोटिस जारी की गई है। अलग-अलग स्थानों से छह सैंपल भी लिए गए।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न इलाकों में नियमों को ताख पर रख मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए नवागत औषधि निरीक्षक सुनील कुमार इन दिनों दवा के दुकानों की जांच की जा रही है। पिछले दिनों नियमों के उल्लंघन पर पांच संचालकों को नोटिस जारी किया गया था। शुक्रवार को राबर्ट्सगंज के दीपनगर में एक मेडिकल एजेंसी की जांच की गई। जहां जानवरों व मनुष्यों की दवाएं एक साथ मिलीं। वहीं स्टोर की जांच में बिल सहित अन्य कागजात भी व्यवस्थित नहीं मिले। कुछ दवाओं पर शक होने पर यहां से तीन दवाओं के सैंपल लिए गए। एक्सपायर होने की कगार वाली दवाओं के लिए कोई अलग से इंतजाम नहीं था। लाइसेंस के कागजात भी प्रदर्शित नहीं मिले। इस पर संचालक को नोटिस दिया गया। शुक्रवार को राबर्ट्सगंज के नगर के एक मेडिकल स्टोर की जांच में भी लापरवाही सामने आई। बोर्ड पर नियम के मुताबिक लाइसेंस प्रदर्शित नहीं था। एक्सपायरी के करीब दवाओं के लिए अलग से कोई इंतजाम नहीं मिला। इस दौरान मनुष्यों और पशुओं की दवाएं एक साथ रखी मिली। इस दौरान यहां पशुओं की दवाओं के कुल तीन सैंपल लिए गए, जिस पर उन्हें नोटिस जारी की गई। वहीं यह कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। औषधि निरीक्षक सुनील कुमार चेतावनी देते हुए कहा कि जिन दुकानों के पंजीकरण न हो वह करा लें। हर ग्राहक को कैश मेमो उपलब्ध कराएं। दवाओं के रखरखाव में नियमों का पालन करें। खामियां मिलने पर मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें