देवरी गांव में शुक्रवार को मोटर का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से अहिबरन (48) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
म्योरपुर के देवरी गांव में शुक्रवार को अहिबरन (48) अपने घर पर ही मोटर का तार जोड़ रहे थे। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार के लोग उन्हें म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सक डॉ. राजन सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अश्वनी तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।