सर्पदंश एक महिला की मौत, दो अचेत
सोनभद्र। दो ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो अन्य अचेत हो गई। अचेत महिलाओं को सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा। सलखन : चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी स्थित रेलवे फाटक के समीप सोते समय सर्प के काट लेने से अनिसा बेगम 28 वर्ष की मौत हो गई। सांप के काटने पर परिजन निजी वाहन से उसे जिला चिकित्सालय लोढ़ी ले गए। जहां इलाज के दौरान महिला की शुक्रवार की चार बजे भोर में मौत हो गई। घोरावल : कोतवाली क्षेत्र के घुवास गांव में शुक्रवार को सुबह घुवास निवासी एक ही परिवार की शांति (20) और अनीता (25) को उनके परिजनों ने घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात के समय शांति अपनी भाभी अनीता के साथ घर से बाहर खेत में जा रही थी। रास्ते में किसी विषैला सांप डस लिया। जिससे अचेत हो गईं।