फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में मंगलवार को बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आकर 50 वर्षीय होमगार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और परिवार वालों को सूचना दी। टेढ़ा गांव निवासी होमगार्ड रामकेश यादव घर से ही कोतवाली जाकर रात्रि ड्यूटी करते थे। मंगलवार की अपरान्ह करीब तीन बजे होमगार्ड घर से कुछ दूरी पर कनहर नदी में बैैठी भैस को निकालने के लिए गए थे। उसी समय तड़क-गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। पानी से बचने के लिए होमगार्ड एक चट्टान के नीचे बैठ गए। अचानक बिजली गिरी और होमगार्ड उसकी चपेट में आ गए। कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। देर रात भैस घर पहुंच गई, लेकिन पशुपालक नहीं पहुंचे। परिजन ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन नहीं मिले। बुधवार की अलसुबह होमगार्ड का शव रेलवे कनहर पुल से उत्तर साइड में मिला। दोपहर बाद पुलिस ने शव का पीएम करवा कर घरवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें