फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के लिलासी बाजार में हादसे का शिकार हुए एक युवक की उपचार के दौरान मंगलवार को ट्रामा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई। इसके अलावा अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सीएचसी म्योरपुर से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के आरंगपानी ग्राम पंचायत के झरईलटोला निवासी राजू प्रसाद (30 वर्ष) की मंगलवार की सुबह ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृत युवक सोमवार की सुबह लिलासी बाजार में हादसे का शिकार हो गया था। इस दौरान उसे परिजन लेकर दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। हालतगंभीर होने पर युवक को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। उधर देवरी गांव में हुए दो सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। देवरी में हुए सड़क हादसे में रामचरित्र (40 वर्ष) निवासी काचन व पत्नी दिलबासो (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवक पत्नी के साथ बाइक से अपने ससुराल से घर काचन वापस जा रहा था कि देवरी गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। पुलिसकर्मी घायलों को म्योरपुर सीएचसी ले गए। उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायल युवक पत्नी के साथ रक्षाबंधन पर्व पर लीलाडेवा स्थित अपने ससुराल गया था और राखी बंधवाकर लौट रहा था कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गय। दूसरा हादसा भी देवरी में ही हुआ। हादसे में बाइक के धक्के से जोखन 60 निवासी देवरी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें