फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली मारते समय रिहंद जलाशय में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के कमरीडाँड़ टोले में रिहंद बांध में डूबने से बृहस्पतिवार की शाम एक युवक की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक जलाशय में ट्यूब के सहारे जाल बिछा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। धनंजय भारती (38) के जलाशय में डूबने और मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी रिहन्द जलाशय किनारे जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक मछली मारने के लिए गया था। जलाशय में मृतक कुछ दूर जाकर अपने ट्यूब से जाल बिछा रहा था कि एकाएक वह पानी में गिर पड़ा, देखते ही देखते वह गहरे पानी में समा गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने युवक को किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जलाशय किनारे पहुंचे परिजन शव देखकर बिलखने लगे। ग्राम प्रधानपति सुभाष यादव ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें