फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफओ ने विंढमगंज रेंज के वन क्षेत्रों का दौरा कर देखा हाल

विज्ञापन
ढिंमगंज वन रेंज क्षेत्रों में अवैध कटान का जांच करते डीएफओ - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
महुली। विंढमगंज रेंज में वन भूमि पर हरे पेड़ों को काटकर जमीन की जोताई एवं घने जंगलों में बेशकीमती लकड़ियों की अवैध कटान का मामला संज्ञान में आने के बाद डीएफओ रेेेणुकूट एमपी सिंह ने शुक्रवार को मौका मुआयना किया। कहा कि तस्कारों की तलाश कर उनके खिलाफ मुकदमा कराया जाएगा। उन्होनें कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।डीएफएओ ने सुबह नौ बजे सूईचट्टान बीट के ग्राम वन फुलवार में वन भूमि पर लगे हरे पौधों को काटकर जोते गए भूमि को देखा और वहां सुरक्षा खाई खुदवा कर पूरी जमीन पर पौधरोपण कराने की बात कही। उसके बाद बीहड़ वन क्षेत्र करहिया के बासीन में जोते गए जमीन पर विभाग द्वारा कब्जे में लेकर खुदवाया गया सुरक्षा खाई एवं कराये गये पौधरोपण का निरीक्षण किया। दोपहर बाद घिचोरवा वन चौकी क्षेत्र के बगरवा एवं घोड़दाहा नाला के सघन जंगलों में घुसकर बेशकीमती लकड़ियों के अवैध कटान का जायजा लिया। डीएफओ ने बताया कि निरीक्षण में विभिन्न प्रजाति के कटे हुए सत्ताइस पेड़ों के पुराने ठूंठ पाए गए। उन्होंने कई कटे हुए पेड़ के ठूंठ की नाप जोख भी किया। उन्होंने कहा कि नये कटान नहीं मिले। बताया कि पहले कटे हुए पेड़ों को बरामद कर लिया गया है और कई लोगों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की गई है। प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण की गई अधिकांश वनभूमि को कब्जे में लेकर उस पर पौधरोपण का काम शुरू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारियों और चिन्हित लकड़ी तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है और जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें