फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़ू के यहां आए व्यक्ति की संदिग्ध हाल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव में अपने साढू के घर आए अजय 25 की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार की रात मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। उधर, अजय के घरवालों का कहना है कि मौत कैसे हुई इसकी उच्चस्तरीय जांच होने चाहिए। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब नौ बजे चंदौली के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव निवासी अजय अपने साढू राजू निवासी पुसौली के घर गया था। वर्तमान में उसकी पत्नी पुसौली मेें ही रह रही थी। रात में भोजन करने के बाद अजय सो गया, लेकिन सोमवार की सुबह करीब आठ बजे तक वह नहीं उठा। कुछ लोग उसे जगाने गए तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे अजय केपिता सतेत अन्य परिजनों का कहना था कि अजय की पत्नी ने फोन कर उसे बुलाया था। अचानक उसकी मौत कैसे हुई इसकी जांच कर घटना का खुलासा किया जाए। कोतवाल अंजनी राय ने कहा कि मौत कैसे हुई इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वजहों की स्थिति स्पष्ट पता चलेगी। मृतक के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें