फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: निजी क्लीनिक में भर्ती चौकीदार की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। घोरावल नगर के एक निजी क्लीनिक में बुधवार को उपचार के दौरान चौकीदार की मौत हो गई। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनाें ने जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर शांत कराया। कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। देर शाम एसीएमओ ने भी घोरावल पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के हिनौती ग्राम पंचायत के चौखड़ा टोला निवासी अशोक कुमार (35) चौकीदार थे। बुधवार दोपहर घोरावल नगर के एक निजी क्लीनिक में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अशोक के पिता शंकर और साले नीरज ने बताया कि मंगलवार रात में अशोक को पेट दर्द की समस्या हुई। बुधवार सुबह करीब 7 बजे परिजन चौकीदार को लेकर घोरावल नगर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए पहुंचे। वहां डॉक्टर ने दो इंजेक्शन लगाया। उसके बाद अशोक के तीमारदारों को पेट के अल्ट्रासाउंड के लिए एक पैथोलॉजी भेजा। परिजनों ने बताया कि दिन में करीब 11 बजे अशोक की कमर में फिर दो इंजेक्शन लगाया गया। इसके थोड़ी देर बाद ही अशोक की मौत हो गई। मौत के बाद डॉक्टर ने परिजनों को जवाब दे दिया और कहा कि इसे सीएचसी में ले जाओ। परिजन जब उसे लेकर सीएचसी पहुंचे तो डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजन डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। कानूनी कार्रवाई और मुआवजा की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय, चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह, एसआई रामअवध फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कानूनी कार्रवाई और हरसंभव मदद का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। घटना की जानकारी मिलने पर शाम करीब 5 बजे एसीएमओ गुलाब शंकर यादव सीएचसी पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी लेकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
सात अस्पताल सील
घोरावल। एसीएमओ डॉ गुलाब शंकर यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को नगर में औचक जांच कर 7 निजी अस्पतालों को सील कर दिया। एसीएमओ ने बताया कि घोरावल में बुधवार को सात निजी अस्पतालों की जांच की गई। जांच में सभी अस्पतालों में गड़बड़ी मिली और मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। एक निजी अस्पताल के कर्मचरियों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ दुर्व्यवहार भी किया। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सीएमओ को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें