फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणहोर गांव में बंधक बनाकर रखे गए तीन गोवंश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रणहोर गांव में एक व्यक्ति के प्रधानमंत्री आवास में बंधक बनाकर रखे गए 11 गोवंश में से तीन की मौत हो गई। आवास से दुर्गंध आने पर लोगों को गोवंश के मरने की जानकारी हुई। इसको लेकर क्षेत्र मेेें तनाव का माहौल है। लोगों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। उधर, पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रणहोर ग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास एक व्यक्ति का प्रधानमंत्री आवास है। इस आवास में 11 गोवंश को बंधक बनाकर रखा गया था। इसमें से तीन गोवंश की मौत हो गई। गांव निवासी रमेश कुमार कन्नौजिया, संतोष कुमार कन्नौजिया, ज्ञानदीप कन्नौजिया, नंदलाल भारती सहित अन्य ग्रामीणों की करीब 12 दिनों से 11 गोवंश गायब हो गए थे। इस दौरान ग्रामीण अपने पशुओं की खोजबीन कर रहे थे लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार की रात्रि गांव के पास ही बने प्रधानमंत्री आवास से दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने जब आवास का दरवाजा खोल देखा तो वहां गोवंश उस आवास में बन्धक बनाकर रखे गए थे। जिनमें से तीन की मौत हो गयी थी। वहां से दुर्गंध निकल रही थी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी। तनाव को देखते हुए रात में फोर्स लगा दी गई। सुबह पुलिस व डिबुलगंज चिकित्सालय के चिकित्सक मौके पर पहुंच कर पशुओं का इलाज किया तथा मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कर गांव में ही दफना दिया गया। ग्रामीणों का आरोप था कि साजिश के तहत उनके गोवंश को बन्धक बनाकर मारा गया। जिसकी जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें