फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के एक कोरोना संक्रमित मरीज की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले चौबीस घंटे के दौरान 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या 3968 हो गई है। पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 25 लोग घोषित किए गए। जबकि एक्टिव मामले 204 हो गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कुल 1521 लोगों के सैंपल लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1515 लोगों की शनिवार को रिपोर्ट भी आई जिसमें 25 पाजिटिव और 1490 निगेटिव मिले। सीएमओ डा.एसके उपाध्याय के मुताबिक अब तक कुल 168496 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 166915 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3968 पाजिटिव और 162947 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1581 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शनिवार को 25 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 204 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से 21 की मौत सोनभद्र और 37 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें