फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी के बीड़र गांव में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। महिला को प्रसव के लिए दुद्धी सीएचसी लाया गया था, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में परिजनों ने सीएचसी के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दुद्धी के बीड़र गांव निवासी प्रीति (19) पत्नी रवींद्र गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे लेकर शनिवार की भोर में सीएचसी दुद्धी पहुंचे थे। आरोप है कि मौके पर महिला चिकित्सक स्मिता उपस्थित नहीं थी। ऐसे में सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच मौजूद स्टाफ नर्स ने ही प्रसव कराया था।
बच्चा मृत पैदा हुआ। इसके बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से प्रसूता की हालत बिगड़ गई। इस बीच पहुंची महिला चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सरकारी एंबुलेंस से दोपहर दो बजे के करीब प्रसूता को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनका कहना था कि अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण प्रसूता की अस्पताल आने से पहले ही मौत हो चुकी थी। हालांकि परिजन शव लेकर घर चले गए। उन्होंने दुद्धी सीएचसी में लापरवाही का आरोप भी लगाया है।
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक शाह आलम अंसारी ने बताया कि महिला चिकित्सक मौजूद नहीं थी। जब वह आई तो स्थिति गंभीर देख प्रसूता को रेफर किया गया था। सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने कहा कि घटना की सूचना नहीं मिली है। संबंधिताें से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें