सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पल्हारी गांव निवासी एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पल्हारी गांव निवासी बचऊ (50) रोजाना की तरह रविवार की शाम घर पर खाना खाने के बाद खेत पर बने घर पर सोने के लिए चला गया। अगले दिन सोमवार की सुबह वो घर पर नहीं लौटा तो परिजनों ने सोचा कि कहीं गया होगा। देर शाम तक न लौटने पर परिजन खेत पर गए तो वहां बचऊ मृत हाल में पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।