फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी में तैनात कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव में स्थित पीएसी 48वीं आईआर में बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे अचानक कांस्टेबल वृजेंद्र यादव (40) की तबीयत खराब हो गई। इसकी जानकारी होने पर जवान सरकारी वाहन से साथी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पीएसी के सीओ सुरेश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2019 में वाराणसी जिले के चोलापुर थाना अंतर्गत रौना खुर्द चिरबिलवा गांव निवासी कांस्टेबल वृजेंद्र यादव की तैनाती हुई थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुर्पुद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें