सोनभद्र। जिला अस्पताल ले जाते वक्त शुक्रवार की रात सड़क हादसे में घायल चौकीदार तुलसी प्रसाद 32 की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव वाहन से चौकीदार को दाह संस्कार के लिए भेजवा दिया। लोढ़ी चौकी इंचार्ज मो. अरशद खां ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब दस बजे विण्ढमगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार विण्ढमगंज थाना क्षेत्र धूमा गांव निवासी तुलसी प्रसाद घायल हो गया। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस घायल को सीएचसी दुद्घी ले गई। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसको रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले घायल ने दम तोड़ दिया।